पति-पत्नी की हुई लड़ाई में गुस्से में पति ने 3 महीने की बेटी को पटका, मौत

By: PalPal India News
February 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,महाराष्ट्र। पति-पत्नी की हुई लड़ाई में तीन माह की बेटी की पटक कर कर दी हत्या जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आरोपी छह महीने से बेरोजगार था और पत्नी से अक्सर उसकी लड़ाई होती थी। वारदात के दिन भी दोनों के बीच लड़ाई हुई और पति ने बेटी को पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ ईलाज के  दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल एक 34 वर्षीय बेरोजगार आदमी ने अपनी तीन महीने की बेटी को उठाकर पटक दिया, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का अक्सर उसकी पत्नी के साथ विवाद होता था। वह छह महीने से बेरोजगार भी था। वारदात वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और गुस्साए पति ने पत्नी को पीटने के साथ बेटी की भी हत्या कर दी।

छह महीने से बेरोजगार था आरोपी

आरोपी की पहचान परवेज सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो छह महीने से बेरोजगार था। वह पहले एक ठेकेदार के साथ इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था, लेकिन छह महीने पहले उसकी नौकरी चली। इसके बाद से पैसे और अन्य चीजों को लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद होने लगा। अक्सर पति-पत्नी लड़ते थे। घटना वाले दिन भी लड़ाई हुई और आरोपी ने गुस्से में बेटी को पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विनोबा भावे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *