पत्नी की हत्या करने के बाद बेड में डाली लाश, आरोपी युवक गिरफ्तार

By: PalPal India News
January 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली की डाबड़ी थाना पुलिस को जनकपुरी के एक घर में बेड के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद द्वारका डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने दिल्ली के डाबड़ी थाना इलाके के जनकपुरी में रहने वाले आरोपी धनराज को गिरफ्तार किया है। आपको बता  दे 29 दिसंबर को अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी धनराज उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को बेड के अंदर छिपा दिया था और दूसरी हत्या की साजिश रच रहा था। दरअसल 3 जनवरी को  मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय दीपा चौहान के रूप में हुई, जो धनराज की पत्नी थी।

शव को ठिकाने लगाने के लिए खंगाला यूट्यूब

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब का आदी है और उसके आय का साधन सीमित था। उसकी पत्नी दीपा प्राइवेट सेक्टर में काम करती थी और घर का खर्च चलाती थी। आरोपी की पत्नी की दोस्ती एक अन्य व्यक्ति के साथ थी, जो कि आरोपी को पसंद नहीं थी। इस कारण दोनों के बीच झगड़े होते थे। इसी दौरान 29 दिसंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और धनराज ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर शव को टुकड़ों में काटने और सुनसान जगह पर फेंकने की योजना बनाई।

दूसरी हत्या की रच रहा था साजिश

आरोपी ने इसके बाद शव को बेड में छिपा दिया और शव को टेप से लपेट दिया ताकि शव जल्दी सड़े नहीं। आरोपी ने अपनी पत्नी के शव ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्तों से भी मदद मांगी, लेकिन उसके दोस्तों ने उसकी योजना को अंजाम देने में मदद करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के दोस्त की हत्या की भी योजना बनाई। 3 जनवरी को आरोप आगरा गया और फिर दिल्ली लौटा और फिर जयपुर गया। 4 जनवरी को आरोपी दिल्ली लौटा और फिर अमृतसर गया। 5 जनवरी को वह अपनी पत्नी के दोस्त की हत्या को अंजाम देने के लिए अमृतसर से लौट रहा था। इसी दौरान द्वारका डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें मृतका का फोन भी शामिल है। पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *