पल-पल इंडिया /न्यूज़ सतना
जगत गुरु रामभद्राचार्य जी ने सतना के चित्रकूट जिले में अपना वोट डाला जहां उन्होनें सनातन धर्म को बढ़ावा दिया ।
सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं सतना जिले में भी लोग बढ़ चढ़- कर मतदान कर रहें हैं । वहीं जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने चित्रकूट विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ क्रं.78 पहुंचकर अपने मतदान किया है।उन्होने कहा है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा एक बार फिर भाजपा आएगी । रामभद्राचार्य जी ने कहा कि जो पार्टी सनातन संस्कृति के साथ ही है। हमने उसे ही वोट दिया है।उन्होने कहा कि जो राम को लेकर और राष्ट्र को समर्पित है, हम उनके साथ हैं। इसके साथ उन्होने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि मतदान उतना ही जरूरी है, जितना स्वास्थ्य । और सनातन धर्म हिंदुत्व को लेकर आगे जाएगा ।