पनागर बमनोदा हाईवे में हुई नौ वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत,हाईवे पार करते समय हुआ हादसा

By: PalPal India News
October 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नागर बमनोदा बाईपास के पास हुआ सड़क हादसे में 9 वर्ष की बच्ची की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पनागर अजय सिंह ने बताया कि शहपुरा घंसौर के रहने वाले पटेल परिवार के थे। आपको बता दे की हाईवे से जुड़ने वाली सड़कों चौराहों दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा के किसी प्रकार की कोई इंतजाम नहीं है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है और मासूमो को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

HIGHLIGHTS

  • पनागर बमनोदा हाईवे में हुई नौ वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत।
  • माता-पिता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में किया गया भर्ती।
  • हाईवे पार करते समय हुआ हादसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *