पन्त ने तोडा धोनी का रिकॉर्ड,भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में पहुंचे सबसे पहले नंबर पर

By: PalPal India News
October 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने 2500 रन केवल 62 पारियों में बना कर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दे धोनी ने टेस्ट में 2500 रन 69 पारियों में पूरे किए थे। दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने 82 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। पहली पारी में उन्होंने 20 रन बनाए थे, और दूसरी पारी में  53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आपको बता दे भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई। वहीँ न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 356 रनों की बढ़त ले ली। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय प्लेयर्स ने अच्छा खेल दिखाया और अभी तक 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए हैं।

वहीँ इसी मैच में सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है, तो वहीं ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा है। पंत ने 56 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के लगाए। वह अभी भी क्रीज पर मौजूद है। पंत ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही उन्होंने टेस्ट करियर में 2500 रन पूरे कर लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर: 

  • 62 पारियां- ऋषभ पंत
  • 69 पारियां- एमएस धोनी
  • 82 पारियां- फारुख इंजीनियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *