पन्ना जेके सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत 50 से ज्यादा घायल

By: PalPal India News
January 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए।

पन्ना जिले के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक़, प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। फैक्ट्री की एक यूनिट में भाड़ा गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूरों पर मलबा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए।

5 दर्जन से ज्यादा मजदूर सीमेंट फैक्ट्री में थे मौजूद

जानकारी मुताबिक सीमेंट फैक्ट्री में पांच दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम अभी मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई है। हादसे के सही कारण जानने के लिए प्रशासन पहुंच चुका है। वहीं, मृतकों और घायलों की सही संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

घायलों को समुचित इलाज के निर्देश 

वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। प्लांट के अंदर नहीं जाने देने से नाराज हो गए। इस हादसे को लेकर खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिला प्रशासन से बात की। हादसे में तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए। घायलों को समुचित इलाज के लिए भी निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *