पलपल इंडिया प्रतिनधि। इंदौर में एक नाबालिग के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना 17 साल की इस नाबालिग को उसके परिचितों द्वारा बेच दिया गया। इन परिचितों ने नाबालिग को भरोसे में लेकर बहलाया , फिर उसे घुमाने का बहाना बनाकर घर से दूर ले गए जहाँ उसे जाकर बेच दिया। सात लोगों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल इंदौर के चंदन नगर में रहने वाली पीड़िता को उसके परिचित आयशा और उसके पति आदिल उर्फ गोलू पठान ने अपनी बातों में उलझाया और 5 नवंबर की रात को आयशा और उसके पति ने पीड़िता को घूमने चलने के लिए कहा नाबालिग उनकी बातों में आकर क्यूंकि वह उन्हें पहले से जानती थी उनके साथ चली गई । राजमोहल्ला पहुंचकर आयशा और उसके पति ने पीड़िता को एक कार में बैठने के लिए कहा, जिसमें पहले से अन्य लोग, जैसे विमला, धर्मेन्द्र और रवि मौजूद थे। पीड़िता ने पहले तो कार में बैठने से मना किया, लेकिन आयशा के बार-बार समझाने पर वह कार में बैठ गई।
वे सभी लोग उसे मध्य प्रदेश से दूर गुजरात के जामनगर ले गए, जहां उसे दूसरे दिन आयशा ने सुबह बताया गया कि उसे वहां काम दिलाने के लिए लाया गया है। आयशा और उसके साथी पीड़िता को प्रकाश नामक व्यक्ति के पास छोड़कर वापस चले गए। प्रकाश ने पीड़िता को बताया कि उसने आयशा और अन्य लोगों से उसे खरीदा है और वह अब उसकी पत्नी है। पीड़िता का आरोप है कि प्रकाश ने इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
पीड़िता ने खुद पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत
पीडिता ने 9 नवंबर की रात को वहां से भागने की योजना बनाई और वो वहा से भागकर पैदल चलते हुए राजकोट तक पहुंची, जहां से उसने अहमदाबाद की ट्रेन पकड़ी। 11 नवंबर को वह इंदौर अपने घर वापस आई और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी हालांकि, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी जिसके बाद गुरुवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन आरोपियों में आयशा उर्फ कोमल और उसका पति आदिल उर्फ गोलू पठान, धर्मेन्द्र, प्रकाश, जीवन, विमला, और रवि शामिल हैं। इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।