पर्यटन प्रेमियों के लिए खुश खबर, डुमना नेचर पार्क में पर्यटकों के लिए खोले गए नव निर्मित इंटरप्रिटेशन सेंटर

By: PalPal India News
August 21, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्‍य प्रदेश  जबलपुर में सबसे बड़े जंगल डुमना नेचर रिजर्व पार्क में मंगलवार से पर्यटकों के लिए नवनिर्मित इंटरप्रिटेशन सेंटर खोल दिया गया है। जहाँ निगमायुक्त प्रीति यादव ने मंगलवार को डुमना नेचर पार्क सहित इंटरप्रिटेशन सेंटर का निरीक्षण किया और यहां आने वाले पर्यटकों व वन्य जीव प्रेमियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खास ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। निगमायुक्त ने ये भी बताया कि डुमना नेचर रिजर्व पार्क इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमी भी प्रकृति का आनंद उठा पाएंगे।

वहीँ निगमायुक्त ने शहर एवं शहरी क्षेत्रों के बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों से भी अपील की है कि शहर के पास में डुमना एयरपोर्ट रोड पर स्थित नगर निगम स्वामित्व के अदभुत नेचर पार्क का साैंदर्य निहारें। जानकारी के मुताबिक यह इंटरप्रिटेशन सेन्टर पर्यटकों एवं प्रकृतिक प्रेमियों के लिए निर्धारित समय के अनुरूप खोले जायेंगे। जिससे पर्यटक व प्रकृति प्रेमी सपरिवार यहां आकर प्राकृति के मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकें। आप यहां पर नेचर पार्क की ख़ूबसूरती देखने के साथ साथ टच स्क्रीन डिस्पले के माध्यम से आडियो-विजुअल इफेक्ट से पर्यटक व वन्य जीव प्रेमियों का नेचर पार्क का इतिहास जान सकेंगे।

50 responses to “पर्यटन प्रेमियों के लिए खुश खबर, डुमना नेचर पार्क में पर्यटकों के लिए खोले गए नव निर्मित इंटरप्रिटेशन सेंटर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *