पर्यटन स्थलों को जल्द से जल्द विकसित करेगी सरकार,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सौंपा प्रस्ताव

By: PalPal India News
February 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के साथ सरकार को प्रस्ताव दिया कि सरकार देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को जल्द से जल्द विकसित करेगी। आपको बता दे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और अपना 8वां बजट आज पेश कर चुकी हैं। वित्त मंत्री ने बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं। जिनमें 12 लाख इनकम पर टैक्स की छूट, बिहार में मखाना बोर्ड का गठन, कैंसर की 36 दवाइयों पर छूट समेत भारत में पर्यटन केंद्र बनने की योजना को लेकर भी कई बड़े ऐलान किये गए हैं। जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के पर्यटन केंद्र को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए क्या क्या घोषणा की  हैं?

देश के 50 पर्यटन स्थलों का होगा विकास

वित्त मंत्री ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025 की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों का विकास करेगी। यह काम चैलेंज मोड के माध्यम से राज्यों के साथ मिलकर किया जाएगा। गंतव्यों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्यों को प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *