पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जीआरपी पुलिस ने एक महिला को अभिरक्षा में लेते हुए उसके पास से पांच लाख रुपए नगद बरामद किए है। महिला धनवंतरी नगर के परसवाड़ा क्षेत्र की रहने वाली है जो कि रुपए लेकर मुंबई जा रही थी। महिला के पास से रुपए से संबंधित दस्तावेज किसी भी तरह के नहीं मिले है, जिसके चलते रुपए जब्त कर जीआरपी पुलिस अब यह पता लगा रही है कि महिला ने इतने सारे रुपए लेकर मुंबई क्यों जा रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती थी।
HIGHLIGHTS