पाकिस्तान ने ‘फतह’ मिसाइल का किया सफल प्रशिक्षण, 120 KM बताई जा रही रेंज

By: PalPal India News
May 6, 2025

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को अपनी स्वदेशी रूप से विकसित की गई सतह से सतह पर मार करने वाली ‘फतह’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर बताई जा रही है और यह पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है। यह परीक्षण सैन्य अभ्यास ‘Exercise Indus’ के तहत किया गया, जिसे भारत-पाक तनाव और हालिया पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘फतह’ मिसाइल की खासियत इसकी कम दूरी में बेहद सटीक मारक क्षमता है। पाकिस्तान सेना का दावा है कि यह मिसाइल उनके त्वरित जवाबी कार्रवाई और क्षेत्रीय सैन्य संतुलन बनाए रखने की रणनीति का अहम हिस्सा है। कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान ने 450 किलोमीटर रेंज वाली ‘अब्दाली’ मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था, जो इसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा था। सेना ने बताया कि ये परीक्षण तकनीकी दक्षता और ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा के लिए किए गए।

भारत को लेकर बुलाई गई राजनीतिक बैठक

मिसाइल परीक्षण के साथ-साथ पाकिस्तान में भारत के साथ बढ़ते तनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण इन-कैमरा ब्रीफिंग भी आयोजित की गई। इसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था, सिवाय इमरान खान की पार्टी पीटीआई के। बैठक में ISPR के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी और सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तारड़ भी मौजूद थे।

बैठक में नेताओं ने स्पष्ट किया कि भारत की किसी भी “आक्रामक कार्रवाई” का जवाब देने के लिए वे पूरी तरह सेना के साथ हैं और एकजुटता से खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *