पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। क्राइम ब्रांच में तैनात हवलदार अजय कुमार द्विवेदी पर कैंची से जानलेवा हमला करने वाले उसके ही परिचित माढ़ोताल रैगवां निवासी बसंत यादव और सुशील पटेल पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपितों पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। अस्पताल में भर्ती अजय की हालत में गुरुवार को सुधार आया। इधर पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि तीनों पार्टी करके लौट रहे थे तभी विवाद हुआ। मामले में अजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर निलंंबन किया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच में पदस्थ हवलदार अजय कुमार द्विवेदी को आरोपितों के हाथ इस दौरान कैंची लग गई जिससे उन्होंने पसली पर कैंची से हमला कर दिया। कैंची का वार लगते ही अजय के शरीर से खून की धार फट पड़ी थी। अजय के सिर पर भी वार कर दिया था। शहर में दुर्गा और काली प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस चल रहा था। इसके चलते बुधवार को क्राइम ब्रांच के सभी अधिकारियाें और जवानों की ड्यूटी विसर्जन स्थलों पर लगाई गई थी।
HIGHLIGHTS