पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक,खारी घाट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजन

By: PalPal India News
August 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सावन माह में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं और लोग भगवान शिव की आराधना में डूबे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रभुकृपा रामायण मंडल के द्वारा नर्मदा के तट खारी घाट स्थित हनुमान मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के अनेक जिलों से लोग शामिल हुए और उन्होंने पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उनका रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रभु कृपा रामायण मंडल के तत्वावधान में यह आयोजन पिछले कई सालों से सावन के हर महीने में होता आ रहा है। जिसमें लोगों की संख्या बढ़ने लगी है इसके साथ-साथ शनिवार होने की वजह से सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

HIGHLIGHTS

  • पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक।
  • खारी घाट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजन।
  • पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक।
  • प्रभु कृपा रामायण मंडल का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *