पलपल इंडिया प्रतिनिधि , जबलपुर। पुलिस को पूछताछ में पूछताछ में दी रोंगटे खड़े करने वाली जानकारी। आरोपित मुकुल मृतक की नाबालिग बेटी के साथ विवाह कर साथ रहना चाहता था। लेकिन पिता राजकुमार अपनी बेटी के साथ उसका मिलना-जुलना पसंद नहीं करते थे। मुकुल की छाती में की छाती में नजर आया 4 खोपड़ी वाला टैटू का मतलब पांच की हत्या। वह जिनकी हत्या करना चाहता था, उनमें पहला राजकुमार, दूसरी नाबालिग की मौसी, तीसरा उसे पूर्व में गिरफ्तार करने वाला एएसआइ, चौथा कालोनी का सुरक्षाकर्मी व पांचवीं शिकार थी कथित प्रेमिका।
रेलवे मिलेनियम कॉलोनी हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित मुकुल की छाती में पुलिस को एक टैटू नजर आया। इसमें पांच खोपड़ी बनी थी। पुलिस ने पूछा तो उसने रोंगटे खड़ा करने वाला राजफाश किया। उसने बताया कि पांच खोपड़ी मतलब पांच की हत्या। वह जिन पांच लोगों की हत्या करना चाहता था, उनमें पहला राजकुमार, दूसरी नाबालिग की मौसी, तीसरा उसे पूर्व में गिरफ्तार करने वाला एएसआइ, चौथा कालोनी का सुरक्षाकर्मी था। उसकी पांचवीं शिकार कथित प्रेमिका होती। यह षड्यंत्र वह अपने दिमाग में तब से रच रहा था, जबसे उसकी प्रेमिका ने आरोपित के विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की थी।
मुकुल के मन में प्रतिशोध की भावना और बढ़ गई। जेल से बाहर आते ही मुकुल ने अपने षड्यंत्र को अंजाम में बदलना शुरू किया। 15 मार्च की भोर वह राजकुमार और उसके बेटे की हत्या के बाद नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मृतक की बेटी को लेकर वह बेंगलुरु अपने एक दोस्त के पास गया, वहीं कुल्हाड़ी भी छिपा दी। फिलहाल मुकुल सात दिन की पुलिस रिमांड में है।
जबलपुर रेल मंडल कार्यालय में रेल अधीक्षक राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ वर्षीय पुत्र तनिष्क की हत्या के मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार देर रात सिविल लाइंस थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। दो दिन पहले ही मृतक की नाबालिग पुत्री और मुख्य आरोपित की कथित प्रेमिका को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। प्रेमिका के पीछे-पीछे वह भी ट्रेन से हरिद्वार से जबलपुर पहुंचा।
देर रात लगभग 11:40 बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अपना नाम बताया और कहा-मैंने ही रेलवे मिलेनियम कालोनी में डबल मर्डर किया था। यह सुनते ही पुलिसकर्मी भी चौंक गए और और उसे पहचानते ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित मुकुल ने सनसनीखेज राजफाश किया कि उसके और प्रेमिका के रिश्ते में प्रेमिका का पिता आड़े आ रहा था, इसलिए प्रेमिका के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या की योजना बनाई। उसने बताया कि यदि प्रेमिका साथ नहीं देती, तो वह उसकी भी हत्या कर देता।