पितृपक्ष में रेलवे चला रही गया के लिए स्पेशल ट्रेन, रिजर्वेशन शुरू

By: PalPal India News
September 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पितृपक्ष आने वाले है ऐसे में पश्चिम मध्य रेलवे विशेष ट्रेन (Gaya Special Train) चलाने जा रही है। बिहार के गयाजी जाने वाले लोगों के लिए  रेलवे ने गया स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।यह ट्रेन 16, 21, 26 सितंबर और एक अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8.20 बजे गया पहुंचाएगी। यह ट्रेन बीना, कटनी से  प्रयागराज छिवकी, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय देहरी आन सोन होकर चलेगी।

बताया जा रहा है की यह गाड़ियां भोपाल और जबलपुर से गया के मध्य संचालित होंगी। रानी कमलापति से विशेष गाड़ी (01667) का 16, 21, 26 सितंबर व एक अक्टूबर को संचालन होगा। यह दोपहर 1:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 01668 गया (19, 24, 29 सितंबर) से दोपहर 3 बजे गया से निकल कर अगले दिन सुबह 11:20 बजे भोपाल पहुंचेगी।

जबलपुर-गया विशेष गाड़ी (01701) 18, 23 और 28 सितंबर को चलेगी। यह जबलपुर शाम 7:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी (01702) का संचालन 17, 22, 27 सितंबर व दो अक्टूबर को गया से दोपहर 3:10 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *