पितृ पक्ष में बिजली मेंटेनेंस का कार्य शुरू, 20 दिनों तक पांच से छह घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

By: PalPal India News
September 20, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पितृ पक्ष शुरुआत होते ही बिजली कंपनी ने बिजली मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। शहर के सभी उपभोक्ताओं को मेंटेनेंस की वजह से पितृ पक्ष में बिजली आपूर्ति को लेकर परेशान होना पड़ेगा। बिजली विभाग ने बताया की पांच से छह घंटे बिजली सप्लाई रहेगी। ऐसा करीब 20 दिन तक चलेगा। बिजली कंपनी ने अलग-अलग फीडर का मेंटेनेंस करने के लिए कार्ययोजना बना ली है। शहर संभाग विजय नगर और शहर संभाग पश्चिम में इस काम को प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली विभाग का दावा है कि दशहरा में बिजली सम्बंधित कोई परेशानी न हो पाए इसके लिए मेंटेनेंस करना आवश्यक है।

आपको बता दे बिजली कंपनी साल में दो बार लाइनों और ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस करती है। इस दौरान बिजली से सम्बंधित लाइनों में आने वाली परेशानियाँ जैसे कपडे,पतंग की कमानी, धागा, और बेल का पेड़ आदि को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया में काफी लंबा वक्त लगता है। कई टीम बनाकर मेंटेनेंस कराया जाता है। विजय नगर संभाग के कार्यपालन अभियंता इमरान खान ने कहा कि सुबह के सात बजे से एक बजे के बीच मेंटेनेंस कराया जाएगा। इस संबंध में सभी उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचना दी जा रही है ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक दिन पहले ही एसएमएस भेजे जा रहे

बिजली कंपनी से बताया की विजय नगर संभाग के सभी उपभोक्ताओं के नंबर कंपनी के पास है। जिससे जब बिजली बंद की जाएगी उन्हें एक दिन पहले ही मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा। जिससे उपभोक्ता बिजली सम्बंधित सभी परेशानियों को हल कर सके, पीने का पानी का संग्रह कर सकेंगे और।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *