पीएटी-2024 के प्रवेश पत्र जारी, ऑनलाइन डाउनलोड होंगे प्रवेशपत्र

By: PalPal India News
June 3, 2024

Jabalpur News : पीएटी-2024 के प्रवेश पत्र जारी, ऑनलाइन डाउनलोड होंगे प्रवेशपत्र

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। : मंडल की वेबसाइट पर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और अपने नाम व माता का नाम के कुछ अक्षर और यूआइडी के कुछ अंक द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। नगर में स्थित एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य कृषि, वानिकी, उद्यानिकी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा (प्री एग्रीकल्चर टेस्ट-2024) का आयोजन  8 और 9 जून को होगा। इसके लिए मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है।

कर्मचारी चयन मंडल ने पीएटी-2024 के लिए इस बार प्रदेश में नौ नगरों को परीक्षा केंद्र के लिए चिन्हित किया है। इसमें जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, सतना, रतलाम, नीमच सम्मिलित हैं। पात्रता परीक्षा का आयोजन दो भाग में होगा। पहली पारी में प्रश्न पत्र सुबह 9 से दोपहर 12 और दूसरी पारी में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है छात्रों को

उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है। जबलपुर में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कृषि अभियांत्रिकी और कृषि महाविद्यालय संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *