पीएम करेंगे किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में आएगी ₹2000 की रकम

By: PalPal India News
October 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने वाशिम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान की किस्त जारी की जाने की घोषणा की। योजना के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

वहां प्रधानमंत्री मोदी ने आज नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त के तहत महाराष्ट्र के किसानों को  2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ भी जारी किया। 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को ये सौगात देने वाले हैं. बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की तरफ से सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है. ये रकम उन्हें 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में दी जाती है. देशभर के करोड़ों किसान इस स्कीम से जुड़े हैं. अब तक इस योजना के तहत कुल 17 किस्त जारी की जा चुकी है. अब आज 18वीं किस्त जारी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *