पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर रविवार के दिन पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 16 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गई और उनके सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट किए गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी कीे 34 से 43 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।जहाँ एसपी समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद।
HIGHLIGHTS