पुष्पा 2′ के डायरेक्टर सुकुमार के घर पर आयकर विभाग का छापा……

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पुष्पा 2′ के डायरेक्टर सुकुमार के घर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान निर्देशक घर पर नहीं थे। सुकुमार को आयकर विभाग की टीम ने हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ा । इस मामले में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दरअसल आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार यानी 22 जनवरी को हैदराबाद में फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। बताया जा रहा है की छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों से जारी है जबकि जब ये कार्रवाई की गई तो निर्देशक सुकुमार हैदराबाद हवाई अड्डे पर थे। उन्हें आयकर अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ा और उन्हें घर ले आए। इसके बाद छापेमारी जारी रही। ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जमा किए जा रहे हैं।

अभी नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

आयकर विभाग के किसी अधिकारी ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फिल्म मेकर की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह ऐसे समय में हुआ है जब सुकुमार अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

टैक्स चोरी का संदेह

जानकारी के मुताबिक़ आयकर अधिकारियों को कथित तौर पर टैक्स चोरी का संदेह है। वे दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई बेहिसाब बढ़ी आय की जांच का एक हिस्सा है। अधिकारी संभावित कर चोरी का पता लगाने के लिए वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *