पूरे शहर में दिख रही मोहर्रम की धूम,जगह जगह हुआ लंगर ए आम का एहतेमाम

By: PalPal India News
July 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर संस्कारधानी मे शहादत के पर्व मुहर्रम की 9 तारीख को रौनक नजर आई। बड़ी ओमती और नया मोहल्ला समेत मुस्लिम बहुल इलाकों मैं जगह-जगह लंगर तक्सीम किया गया। ओमती स्थित मस्जिद के पास ताजिए रखे गए। हजरत मशीन वाले बाबा की दरगाह में छबील भी पिलाई गई, शहर में सवारियों ने गश्त की ओर मदार टेकरी में हाजिरी दी। नौदरा ब्रिज मे अकर्षक विधुत साज सज्जा करने वाली जेनिथ कमेटी द्वारा इस वर्ष जोरदार तैयारियां की है। मुहर्रम की 9 तारीख को हिंदु मुस्लिम एकता मंच जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरूओ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और विशाल लंगर ए आम का एहतेमाम किया गया।

HIGHLIGHTS

  • सवारियों ने गश्त करते हुए मदार टेकरी में दी हाजिरी।
  • पूरे शहर में दिख रही मोहर्रम की धूम।
  • सवारियों ने गश्त करते हुए मदार टेकरी में दी हाजिरी।
  • जगह जगह हुआ लंगर ए आम का एहतेमाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *