पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी ,तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
पलपल इंडिया प्रतिनिधि , सतना । सतना के नागौद से आरोपी लेकर रीवा न्ययालय में पेश करने ले जा रही पुलिस की बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए वही आरोपी सुरक्षित बताया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मियों को ईलाज के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया है।
जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस कर्मियों की हालत गम्भीर होने के कारण रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में 1 एसआई और 2 आरक्षक बताए जा रहे है। वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस कर्मियों का हाल जाना।
HIGHLIGHTS