पैसे के लेनदेन को लेकर देर रात चली गोली एक गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By: PalPal India News
September 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास में पैसों के लेनदेन में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सिविल लाईन्स थाना अंतर्गत कर्मदीप स्कूल के पास किसी हॉस्पिटल के पास की यह घटना बताई जा रही है। गोली लगने के बाद सोहन नामक युवक गंभीर घायल हो गया जिसके बाद उसे देवास के जिला अस्पताल ले जाया गया। सोहन पटेल को हाथ में गोली लगने से गंभीर घायल होने के चलते इन्दौर रैफर कर दिया गया है।

घायल सोहन के भाई के अनुसार वो मोटर सुधारने का काम करते हैं जिसके 1000 रुपये उन्होंने आरोपियों से मांगे थे जिस पर आरोपियों ने शाम को पैसे देने की बात की थी। जिसके बाद शाम को पेसे देने के बहाने आकर उनके छोटे भाई सोहन पर गोली चला दी जिससे सोहन गंभीर घायल हो गया। उन्होने गोली चलाने वाले आरोपियों के नाम रितेश, प्रशांत, लक्की और राहुल नामक लोगों के नाम भी बतायें । इधर सूचना मिलने के तुरंत बाद भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा और मामले की जांच शुरु की। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में पूरे शहर में सर्चिंग कर रही है।

सिविल लाईंस थाना प्रभारी ओपी अहिर ने बताया कि इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने रितेश नामक युवक पर पूर्व में भी प्रकरण पंजीबध्द होने की बात कही है। देखना होगा देवास में गोलीकांड में हत्या का मामला हुए कुछ ही दिन हुए थे। जिसके बाद अब यह ताजा मामला सामने आ गया है। यहां पुलिस को बदमाश खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं। लगातार गोलीबारी की घटनाओं से शहर के आम नागरिक दहशत में हैं। इसी चौराहे से बीमा अस्पताल तक कई बार विवाद हो चुके हैं।

HIGHLIGHTS

  • पैसे के लेनदेन को लेकर देर रात चली गोली एक गंभीर।
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
  • हाथ में गोली लगने के बाद घायल इंदौर रेफर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *