पैसे लेकर नो एंट्री में भारी वाहनों को दे रहे प्रवेश,यातायात पुलिस का वायरल VIDEO

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने पांच नो इंट्री द्वार बनाए गए है और यहां, यातयात पुलिस के आरक्षकों को तैनात किया गया है लेकिन जो तस्वीरें सामने आई है। वो चौंकाने वाली हैं क्योंकि यातायात पुलिस के आरक्षक भारी वाहनों को रोकने की बजाय उन्हें बेधड़क शहर में जाने दे रहे हैं और वो भी चंद रुपयों के लिए हादसों को रोकने के लिए सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर है प्रतिबंध है। लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यातायात पुलिस के आरक्षक अपनी मुट्ठी गर्म करके भारी वाहनों को शहर में जाने दे रहे हैं। ये वीडियो सतना के एक चैंकिंग नाके का बताया जा रहा है हालांकि पल पल इंडिया न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

HIGHLIGHTS

  • पैसे लेकर नो एंट्री में भारी वाहनों को दे रहे प्रवेश।
  • यातायात पुलिस के आरक्षकों का वीडियो वायरल।
  • पल पल इंडिया न्यूज नहीं करता इस वीडियो की पुष्टि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *