पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर विक्टोरिया जिला अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी आर्थो सेंटर बनेगा।जिसके द्वारा जटिल अस्थि (हड्डी) रोग पीड़ितों को बेहतर उपचार मिलेगा। मरीजों को आर्थो सेंटर में कई सुविधाएँ जैसे जोड़ प्रतिस्थापन (ज्वाइंट रिप्लेसमेंट), कूल्हा एवं घुटना प्रत्योरापण किया जायेगा। आपरेशन थिएटर काे नए शिरे से बनाने का कार्य लगभग जारी है। यही नहीं विक्टोरिया में कुशल एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का समूह भी तैयार किया जा चूका है।
बताया जा रहा है की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्वीकृति प्राप्त होते ही विक्टोरिया में सुपर स्पेशलिटी आर्थो सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा। यह पुरे प्रदेश में जिला स्तरीय पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां पर सपुरस्पेशलिटी आर्थो सेंटर होगा।आपको बता दे की निजी अस्पतालों में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कराने के लिए 2 लाख रूपए से अधिक शुल्क चुकाना हाेता है। लेकिन जिला अस्पताल में सेंटर बनने पर पीड़ितों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध होगा। अस्पताल को आयुष्मान योजना में शुरू कराने प्रयास भी किए जा रहे है, जिससे रोगी पर आर्थिक भार ना पड़ें।
आपको बता ए जिला अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के डा. अमितेश चतुर्वेदी और डा. सुनील पटेल दोनों आथोपेडिक सर्जन है। इनकी टीम ने गत वर्ष एक मरीज का सफल (हिप) ट्रांसप्लांट किया था। प्रदेश में किसी सरकारी जिला अस्पताल में पहली बार किसी का सफल हिप रिप्लेसमेंट हुआ। जिसके बाद आधुनिक आर्थो सेंटर बनाने के प्रयास हुए। डा. चतुर्वेदी को बैंगलुरु से सुपर स्पेशलिटी प्रशिक्षण दिलाया गया। विशेषज्ञ टीम तैयार होने पर अब अन्य संसाधन जुटाकर मरीजों को राहत देने की तैयारी है।