प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत,जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने की तालाब की सफाई!

By: PalPal India News
June 15, 2024

जबलपुर समाचार – प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत,जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने की तालाब की सफाई!

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कुएं बावड़ी तालाब और नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जबलपुर में भी कुएं बावड़ी तालाब और नर्मदा नदी में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को अधारताल तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विधायक अशोक रोहाणी नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज और महापौर जगत बहादुर सिंह अनु समेत कई जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवियों और आम लोगों ने श्रमदान करके तालाब का कचरा साफ किया, और लोगों से वहां गंदगी ना करने की अपील की इस मौके पर जलप्रीनिधियों ने अधारताल तालाब को खूबसूरत बनाने के लिए योजना पर भी चर्चा की महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने बताया कि शहर के आठ तालाबों को सुंदर बनाने के लिए डीपीआर बनवाई जा रही है। जिस पर बहुत जल्द अमल शुरू किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने की तालाब की सफाई।
  • अधारताल तालाब में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया श्रमदान।
  • तालाब का कचरा साफ कर ली स्वच्छता की शपथ।
  • गंगाजल संवर्धन अभियान के तहत आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *