प्रपोजल ठुकराने पर सिरफिरे ने डाला खुद पर और लड़की पर पेट्रोल, देखे CCTV विडियो

By: PalPal India News
February 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,तेलंगाना। युवक ने युवती से पूछा कि वह उसे प्यार क्यों नहीं करती. युवती ने मना किया तो, गुस्से में आकर पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया. 2 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में युवक को दो बार युवती पर पेट्रोल डालते हुए देखा जा सकता है.

यह वीडयो तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के हुजूरनगर इलाके की है, जिसमें एक सिरफिरे आशिक ने प्रपोजल ठुकराने से नाराज होकर युवती पर पेट्रोल डालने की कोशिश की. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात

दरअसल वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की युवक बुर्का पहनी युवती के पास आता है और कुछ बात करने के बाद युवक को पेट्रोल छिड़कते हुए देखा जा सकता है. फुटेज की शुरुआत में युवक दो बुर्का पहनी युवतियों के साथ सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है. उसके हाथ में आधी भरी हुई पेट्रोल की बोतल है और वह उनमें से एक युवती से बातचीत कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने युवती से गुस्से में पूछा कि वह उसे क्यों नहीं प्यार करती. जब युवती ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया, तो युवक ने गुस्से में आकर पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया. 2 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में युवक को दो बार युवती पर पेट्रोल डालते हुए देखा जा सकता है. यह पूरी घटना एक व्यस्त सड़क के किनारे हुई, जहां राहगीरों की आवाजाही लगी हुई थी.

राहगीरों में से एक युवक की सूझबूझ से बची युवती की जान वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जब युवती ने युवक की इस हरकत का विरोध किया तो वह और आक्रामक हो गया. तभी कुछ राहगीर वहां पहुंचे और युवक को पकड़कर उसे रोक लिया. उन्होंने तुरंत युवती को वहां से सुरक्षित स्थान पर भेजा और युवक की हरकत के लिए उसे थप्पड़ भी जड़ दिया. इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और युवक को हिरासत में ले लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *