प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार

By: PalPal India News
August 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रविवार की रात करीब 12 बजे रीवा-नागपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक टवेरा जीप को टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वही आठ लोग घायल हुए है, जिसमें कि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिहोरा थाना पुलिस ने 108 की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिहोरा थाना के मझौली बाईपास के पास उस समय घटी जब बरेला निवासी पटेल परिवार अस्थियां विसर्जित कर प्रयागराज से वापस लौट रहा था।

घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल है जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बरेला थाना के धनपुरी गांव में रहने वाले पटेल परिवार के घर पर गमी हो गई थी, जिसके बाद शनिवार की रात को टवेरा कार में प्रयागराज गए थे। रविवार को सभी लोग अस्थियां विसर्जित कर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही कार मझौली बाईपास के पहुंची तभी जबलपुर से कटनी तरफ जा रहे कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में घायल पांच की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें कि इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भिजवाया था जहां पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया जबकि दो का इलाज सिहोरा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

HIGHLIGHTS

  • हादसे में सात घायल,पांच की हालत गंभीर
  • प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार
  • तवेरा कार को कंटेनर ट्रक ने मारी टक्कर
  • सिहोरा के गंजताल गांव के पास नेशनल हाइवे में हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *