PALPAL INDIA SAGAR
सागर एमपी स्थित पिडरुआ गांव में महिला ने अपने प्रेमी तुलसीराम प्रजापति को जंगल में आधी रात को मिलने के बहाने बुलासे और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी हत्या के बाद लाश को अपने भाई की मदद से पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया गया पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम पिडरुआ जिला सागर में रहने वाली महिला सविता के तुलसीराम प्रजापति जिसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है के साथ प्रेम संबंध थे उन प्रेम संबंधों के चलते सविता तुलसीराम से मिला करती थी सविता के तुलसीराम से प्रेम संबंधों की चर्चा समय के साथ गांव के लोगों के बीच होने लगी सविता को इस बात की खबर लगी तो उसने तुलसीराम को रास्ते से हटाने की ठान ली सविता ने अपने मायके पहुंचकर अपने भाई से चर्चा की और कुछ ही दिन बाद ससुराल पर पहुंची और प्रेमी तुलसीराम को मिलने के लिए जंगल बुलाया जहां पर बातचीत के दौरान सविता ने अपने प्रेमी तुलसीराम पर चाकू से वार कर दिया हमला होने के तुरंत बाद ही तुलसीराम गिर पड़ा तो उसके सर पर पत्थर फेक कर मारा जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई हत्या के बाद सविता ने अपने भाई हलके के साथ मिलकर लाश पर पत्थर बांधकर उसे बोरे में रखा और तालाब में फेंक दिया कुछ ही समय बाद जब तुलसीराम की लाश एक तालाब में पाई गई तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया जहां लाश की जांच शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस को गांव वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि तुलसीराम के सविता नामक महिला के साथ प्रेम संबंध थे और आखरी बार तुलसीराम और सविता को साथ में देखा गया था पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो सविता व उसके भाई हल्के आदिवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए इस वारदात का खुलासा हुआ महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तुलसीराम के उससे प्रेम संबंध थे इसकी भनक पति और गांव वालों को लग गई थी जिसके चलते उसे घर टूटने का डर था इसलिए अपने भाई के साथ मिलकर तुलसीराम से छुटकारा पाने के लिए उसने तुलसीराम की हत्या की साजिश रची