प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन को दिया 200 फीट ऊपर पहाड़ से धक्का, हुई मौत

By: PalPal India News
January 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक भाई ने ही कर दी अपने बहन की हत्या। चचेरे भाई ने अपनी ही बहन को 200 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का दे दिया। 200 फीट उपर से नीचे गिरने की वजह से लड़की की मौत हो गई। वहीं लड़की को धक्का देकर भाग रहे आरोपी को CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रेम-प्रसंग से नाराज था भाई

जानकारी के मुताबिक छत्रपति संभाजी नगर शहर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 साल की एक लड़की को 200 फीट की ऊंची चट्टान से नीचे धकेल कर मार डाला गया। लड़की को उसके चचेरे भाई ने प्रेम-प्रसंग के चलते मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अंबड तहसील के शाहगढ़ की रहने वाली लड़की किसी से प्यार करती थी, जो उनकी जाति की नहीं था। परिवार वालों को जब इसके बारे में पता चला तो वह उससे दूर रहने का दबाव बनाने लगे। इस बीच लड़की ने शाहगढ़ पुलिस से शिकायत की कि उसके परिवार के सदस्यों से उसकी जान को खतरा है।

घुमाने के बहाने ले गया चचेरा भाई

इसके बाद परिवार ने लड़की को समझाने के लिए उसके परिवार वालों ने छत्रपति संभाजीनगर के वडगाव स्थित उसके चाचा के घर भेज दिया। यहां उसके चाचा का लड़का ऋषिकेश, उसे घुमाने के बहाने पहाड़ पर ले गया। पहाड़ी पर 200 फीट की ऊपर जाने के बाद आरोपी चचेरे भाई ने लड़की को धक्का दे दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई। मरने वाली लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है, जबकि आरोपी ऋषिकेश 25 साल का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *