प्रेम प्रसंग के मामले ,में राहुल ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाये हत्या के आरोप

By: PalPal India News
September 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जमतरा पुल पर बाइक और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने नदी से राहुल चौधरी की लाश भी बरामद कर ली है। राहुल चौधरी की लाश बरामद होने के बाद आज उसके परिजन घमापुर थाने पहुंचे और उन्होंने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया। उन्होंने लड़की के परिजनों पर राहुल चौधरी की हत्या करने के आरोप लगाए।

मृतक राहुल चौधरी की मां का कहना है कि लड़की के परिजन अक्सर राहुल को प्रताड़ित किया करते थे और धमकियां दिया करते थे। इसके साथ-साथ उन्हें जातिगत रूप से भी अपमानित किया जाता था। इधर पुलिस ने हत्या की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया ये मामला खुदकुशी का है।

HIGHLIGHTS

  • प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग।
  • जमतरा पुल से राहुल चौधरी के छलांग लगाने का मामला।
  • लाश मिलने के बाद परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *