पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। रील में नजर आ रहा पुलिसकर्मी इंदौर पीआरटीएस में पदस्थ सिपाही जितेंद्र तंवर है। वहीं बाइक चलाने वाला कमलेश डामोर और वीडियो बनाने वाले का नाम अतुल डामोर है। बाइक पर बैठा पुलिसकर्मी सिगरेट पी रहा था और लोग उसे शेखावत सर…शेखावत सर पुकार रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें देख कर सिगरेट का धुआं निकालता है। एडीसीपी ने उसे इन्फुलेंसर के साथ तलब कर फटकार लगाई। अफसरों ने हेलमेट न पहनने पर उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी। सिगरेट पीने पर नगर निगम से स्पॉट फाइन की कार्रवाई करवाई। उधर पीआरटीएस के डीआईजी ने भी जितेंद्र के खिलाफ जांच बैठा दी है।
HIGHLIGHTS