PALPALINDIA/JABALPUR
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में एक दर्जन जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है, वही अरब सागर से आ रही नमी के चलते जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा रहे हैं और बारिश के आसार बने हुए है। फिलहाल 25-26 जनवरी तक मौसम के मिजाज यूही बने रहेंगे।इसके बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी क्षेत्र से आ रही हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ शीतल दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। फिलहाल 25-26 जनवरी तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है, इसके बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
एमपी मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बांग्लादेश में अलग-अलग तीन चक्रवाती घेरे बने हुए हैं, कर्नाटक से विदर्भ तक एक द्रोणिका गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों की वजह से उत्तर व उत्तर-पूर्व से आ रहीं सर्द हवाओं के साथ नमी भी आ रही है।इसके असर से ग्वालियर चंबल में शुक्रवार शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और इन दो दिनों में शीतल दिन दर्ज किया जा सकता है हालांकि 20-21 जनवरी के बाद ही ठंड से थोड़ी राहत मिल सकेगी।
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीमभी मौजूद है। इसके अलावा कर्नाटक से विदर्भ से होकर छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी है और इसके असर से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है, जिसके चलते जबलपुर, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावनाएं बन रही है।