फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर किया गैंगरेप,पीड़िता ने थाने पहुच शिकायत दर्ज कराई

By: PalPal India News
September 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आया गैंगरेप का मामला जहाँ तीन युवकों ने मिलकर एक मॉडल युवती के साथ गैंगरेप किया, उसके बाद होटल में ले जाकर फिर से उसके साथ बलात्कार किया. पीड़ित मॉडल ने चिनहट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से एक मॉडल है. आरोपियों ने उसे फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर उसे बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की.

पीड़िता ने बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और मॉडलिंग करती है. इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विपिन सिंह नाम के युवक से हुई थी. आरोपी ने उसे फोन कर एक डायरेक्टर से मिलाने के लिए लखनऊ बुलाया था. वो कानपुर से लखनऊ उससे मिलने पहुंची थी. वो 28 अगस्त को चिनहिट के मटियारी चौराह पर पहुंची थी. यहां आरोपी विपिन ने उसे कार में बिठाया और फिर उसे एक होटल में ले गया. पीड़िता ने बतया की उसके होटल में जाने के बाद वहां आरोपी के तीन दोस्त मौजूद थे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विनय सिंह, ईनाम सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने बताया की जब वह लखनऊ पहुंची थी तो विपिन उसका इंतजार कर रहा था. इसके बाद आरोपी विपिन स्कॉर्पियो में उसे बैठा होटल ले गया. होटल में एक युवक को फिल्म का डायरेक्टर बताकर उसकी मुलाकात कराई, इसके बाद सभी आरोपी उसे छोड़ने के बहाने गाड़ी में उसके साथ बैठ गए. पीड़िता के मुताबिक उन लोगों ने रास्ते में उसे कुछ सुंघाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया, फिर तीनों उसे होटल के कमरे में ले गए, जहां फिर से उसके साथ गैंगरेप किया गया. जब पीड़िता की आंखें खुलीं तो वह होटल के कमरे में थी. उसके शरीर पर चोट के निशान थे.

इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. तीसरे की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *