फीस माफ करने के बहाने नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी प्रिंसपल गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक और शर्मशार करने वाली खबर स्कूल के प्रिंसिपल को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने पहले छात्रा.को कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की.

कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. जिसके बाद छात्रा ने घर जाकर अपने  परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजनों ने स्कूल में आकर हंगामा किया. जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल को हटा दिया . परिजनों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दे यह पूरा मामला कानपुर के बिल्हौर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय की छात्रा के साथ प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ करने का है परिजनों ने बताया की छात्रा की दो महीने की फीस बकाया थी. जिसके लिए प्रिंसिपल ने फीस न जमा होने की शिकायत करने के बहाने अपने ऑफिस में उसे  बुलाया और उसके साथ बदसलूकी की. परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्ची से फीस जल्दी जमा करने के बाद कहा कि तुम्हारी फीस माफ कर देंगे. उसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. डरी सहमी बच्ची घर पहुंची तो उसने पिता से पूरी बात बताई.

जिसके बाद परिजनों ने स्कूल जाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन देख स्कूल संचालक ने प्रिंसिपल को तुरंत स्कूल से निकाल दिया, लेकिन परिजनों को आशंका थी कि जांच की जाए इससे पहले किन-किन बच्चों के साथ प्रिंसिपल ने बदतमीजी की. इसके बाद परिजनों ने बिल्हौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *