पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी नए-नए ऑफर्स लाती रहती है और इस बार एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने यूजर्स को लुभाने के लिए फेस्टिव सीजन में नया फेस्टिव ऑफर पेश किया है। इन नए ऑफर में कंपनी अपने कुछ सेलेक्टेड प्लान्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे रही है।
एयरटेल का यह फेस्टिव ऑफर रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने वाला है। एयरटेल इसमें अपने तीन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को कई तरह के धमाकेदार फायदे दे रहा है। हमने आपको जियो एनिवर्सरी ऑफर में जिओ के कुछ प्लान्स में बताये थे। एयरटेल फेस्टिव अपने इस ऑफर को 6 दिनों तक यानी 11 सितंबर तक ही एक्टिव रखेगी। एयरटेल जिन प्लान्स में फेस्टिव ऑफर दे रही है उनकी कीमत 979 रुपये, 1029 रुपये और 3599 रुपये है। आइए आपको इन प्लान्स में मिलने वाले फायदे की बात बताते हैं।
Airtel का 979 रुपये वाला ऑफर
Airtel ग्राहकों को इस प्लान में अभी 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसके साथ आप किसी भी नेटवर्क में 84 दिन तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान में आपको 84 दिनों के लिए कुल 168GB डेटा मिलता है मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान के साथ कंपनी इसमें एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ 22 से ज्यादा ओटीटी का बेनिफिट भी देती है। फेस्टिव ऑफर में कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 10GB एक्स्ट्रा दे रही है।
Airtel का 1029 रुपये वाला ऑफर
एयरटेल अभी अपने ग्राहकों को इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान में आपको 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो आपको इसमें 84 दिन के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। फेस्टिव ऑफर में अब इस प्लान में आपको एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ 22 से ज्यादा ओटीटी का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसमें भी आपको 28 दिन के लिए 10GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा।
Airtel का 3599 रुपये वाला ऑफर
एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान एक साल वाला प्लान है जिसमें यूज़र्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ आप 365 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको डेली 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। फेस्टिव ऑफर के तहत लिमिटेड पीरियड ऐड ऑन बेनिफिट्स में कंपनी ने इस प्लान में एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ 22 से ज्यादा ओटीटी सब्स्क्रिप्शन दे दिया है। यह 28 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। इसके साथ ही इसमें भी आपको 28 दिन के लिए 10GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा।