“फॉर्ब्स: सीतारमण के अलावा भारतीय महिलाओं में टॉप 100 में कौन-कौन से चेहरे हैं?”

By: PalPal India News
December 6, 2023

palpalindianews/jabalpur

वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार चौथी बार सूची में जगह बनाई हैं. इस सूची में ये 32वें स्थान पर हैं.सीतारमण मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं

 

CEO रोशनी नादर मल्होत्रा HCLके संस्थापक और बिजनसमैन शिव नादर की बेटी हैं. उन्होंने जुलाई 2020 में अपने पिता के बाद यह पद संभाला. फोर्ब्स के सूची में 60वें स्थान पर रहीं.

 

सोमा मंडल, सरकारी कंपनी SAIL की पहली महिला अध्यक्ष हैं. 2021 में पद संभालने के बाद, उनकी लीडरशिप मे पहले वर्ष में फर्म का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया था.सोमा मंडल की फोब्स के अनुसार रैंक इस साल 70 रहीं.

 

मजूमदार-शॉ इस सूची में 76वें स्थान पर हैं.उन्होंने 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी, जिसकी मलेशिया के जोहोर क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन फैक्ट्री है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *