बंगाली समाज ने किया महानवमी का पूजन, अलग ढंग से की जाती है माता की आराधना

By: PalPal India News
October 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि से बंगाली समाज की दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी. आज नवमीं मनाई गई बंगाली समाज ने दुर्गा पूजा पूरी आस्था के साथ की. इस पर्व की अपनी अलग ही मान्यता है जो इसे खास बनाती है और इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं. मान्यता है कि इस पर्व के दौरान मां दुर्गा अपने मायके आती है, जिसके चलते समाज की महिलाएं ढाक की ताल में झूमते गाते हुए मां की आराधना करतीं हैं. महा सप्तमी के साथ दुर्गा पूजा 4 दिन तक सिटी बंगाली क्लब में चली इसमें समाज के लोगों के साथ साथ दूसरे समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. वहीं आयोजकों का कहना है कि बंगाली क्लब द्वारा जिस प्रकार से दुर्गा पूजा की जाती है, उसे देखने के लिए दूर-दूर से बंग समाज के लोग सिटी बंगाली क्लब पहुंचते हैं.

HIGHLIGHTS

  • बंगाली समाज ने किया महानवमी का पूजन.
  • अलग ढंग से की जाती है माता की आराधना.
  • बंग समाज के सैंकड़ों लोग होते हैं शामिल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *