पलपल इंडिया प्रतिनधि। चरगवां में बकरी चराने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि जब वह बकरी चराने जंगल में गई थी। तब स्थानीय निवासी युवराज मरावी ने जबरदस्ती उसकी आबरू लूट ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल यह पूरा मामला बरगी में चरगवां थाना पहाड़ी क्षेत्र का हैं जहाँ एक महिला बकरी चराने गई थी तभी वहा युवराज मरावी नाम का एक युवक आया और उसने महिला के मना करने के बाद भी उसका दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी की।
HIGHLIGHTS