बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा , ICU में भर्ती तीन दिन के बच्चे की मौत,परिजनों ने डॉक्टरो पर लगाए लापरवाही के आरोप।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि देवास । जिला अस्पताल के ICU में भर्ती तीन दिन के बच्चे की मौत पर सवाल खड़े हो गए। परिजनों ने डॉक्टरो की लापरवाही बताते हुए 7000 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। तीन दिन पहले जिला अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से डिलेवरी हुई थी। तभी से बच्चा ICU में भर्ती था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर साधना वर्मा व स्टाफ ने डिलेवरी के नाम पर 15000 हजार रुपये मांगे थे, जिसके बाद परिजनों ने 7000 हजार रुपये नगद दिए इसके बाद भी डोक्टरों ने बच्चे पर धयान नहीं दिया तथा लापरवाही की जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्चे को सिर में चोंट दिखाई दे रही है। परिजनों ने डॉक्टरो के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुवे कार्रवाई की मांग की है।
HIGHLIGHTS