बड़ा हादसा: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे पैसेंजर्स, 8 लोगों की मौत 40 से ज्यादा घायल

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जलगांव। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, पुष्पक एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैली जिसके बाद कई यात्री ट्रेन से कूद गए, और दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन से कटकर कई लोगों की मौत हो गई। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चेन खींचने के बाद पटरी पर उतरे दूसरी ट्रेन के यात्रियों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। आधिकारिक बयान के मुताबिक अबतक आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और 40 से अधिक लोग घायल  बताए जा रहे हैं।

आग लगने की अफवाह के बीच यात्री ट्रेन से कूद गए और इस दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे के बड़े अधिकारी जलगांव रवाना हो  गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन लखनऊ छोटी लाईन से मुंबई जाती है।

पहिए से चिंगारी निकलने के कारन फैली अफवाह

जानकारी के मुताबिक़ पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई की तरफ़ से भुसावल और पचौरा के बीच जा रही थी और घटना पराधाड़े गांव के पास की बताई जा रही है। ट्रेन को कुछ वर्क के कारण कॉशन ऑर्डर मिले थे जिससे ट्रेन को रोकने के बाद ब्रेक मारने पर पहिए से चिंगारियां उठी और इस बीच ट्रेन में अफ़वाह फैली कि ट्रेन में आग लग गई है। यह सुनते ही कुछ लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी। सामने दूसरी पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी और उसकी चपेट में क़रीब एक दर्जन लोग आ गये। बाक़ी अन्य यात्रियों ने भी छलांगें लगाई जिसमें 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए। उन्हें पास में ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *