बनारस से जबलपुर पहुंचा एनडीआरएफ का 25 सदस्यीय दल,बाढ़ से निपटने होमगार्ड तैयार

By: PalPal India News
July 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर मानसून को देखते हुए होमगार्ड ने बाढ़ से निपटने की तैयारीयां पूरी कर ली हैं। बनारस से एनडीआरएफ का 25 सदस्यीय दल जबलपुर पहुंच चुका है। इसके साथ ही होमगार्ड कमांडेंट ने जीआरसी में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर ली है। यदि सेना की जरूरत पड़ेगी तो होमगार्ड की मदद के लिए सेना भी तैयार रहेगी। होमगार्ड कमांडेंट का कहना है कि टीमें बना दी गई है और टीमें ऐसी जगहों पर जाकर ग्रामीणों के साथ मॉकड्रिल कर रही हैं। जहां बाढ़ के हालात बनने की संभावना है होमगार्ड कमांडेंट का कहना है कि बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं और होमगार्ड पूरी तरह से तैयार है।

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर में बाढ़ से निपटने होमगार्ड तैयार।
  • बनारस से जबलपुर पहुंचा एनडीआरएफ का 25 सदस्यीय दल।
  • होमगार्ड ने बाढ़ से निपटने की तैयारी की पूरी।
  • सेना के अधिकारियों के साथ भी की बैठक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *