बरगी नहर में गिरी कार,दो लापता,दो तैरकर बाहर आ गए दो की तलाश जारी

By: PalPal India News
August 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार बरगी नहर में जा गिरी। कार सवार 4 युवकों में से दो तैरकर बाहर निकल आए जबकि दो लापता हैं। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। कार नहर से निकाल ली गई है। हादसा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के रहने वाले 4 दोस्त कार से सिमली गांव जा रहे थे। कूम्हिखुर्द गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। शुभम विश्वकर्मा और अनु अंसारी किसी तरह नहर से बाहर आ गए, जबकि शकील शाह और अंकित यादव का पता नहीं चल सका।

शुभम विश्वकर्मा और अंकित यादव कंचनपुर, अनु अंसारी बाबा टोला जबकि शकील शाह रद्दी चौकी इलाके के रहने वाले हैं। मझगवां थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। शकील और अंकित की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह करीब 8:30 बजे कार पानी में से निकाली गई, लेकिन लापता युवकों का पता नहीं चला।

पुलिस ने बताया कि कार शुभम विश्वकर्मा चला रहा था। फिलहाल, बोट के जरिए युवकों की तलाश की जा रही है। शुभम विश्वकर्मा और अनु अंसारी के बयान दर्ज किए हैं। चारों ही प्राइवेट जॉब करते हैं। शुभम के मामा अजीत विश्वकर्मा सिमली गांव में रहते हैं। मंगलवार शाम शुभम ने उनके घर जाने का प्लान बनाया था। तीनों दोस्त भी उसके साथ चले गए।

HIGHLIGHTS

  • बरगी नहर में गिरी कार,दो लापता।
  • मामा के घर जा रहे थे चार दोस्त।
  • दो तैरकर बाहर आ गए दो की तलाश जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *