बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा में आई बाढ़, ग्वारीघाट में मंदिर और घाट डूबे

By: PalPal India News
August 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बरगी बांध के 17 गेट खुल जाने के बाद नर्मदा उफान पर है जिससे ग्वारीघाट में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मंदिर और घाट पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं और पुजारी अपना तखत लेकर ऊपर चले गए हैं। बाढ़ के हालातो को देखते हुए होमगार्ड और पुलिस के जवान बोट से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वे ग्वारीघाट आने वाले श्रद्धालुओं को पानी से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें यह भी बताया जा रहा है, कि वे ज्यादा गहराई में न जाए वे दूर से ही मां नर्मदा का पूजन करें। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि वे अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

HIGHLIGHTS

  • ग्वारीघाट में मंदिर और घाट डूबे,श्रद्धालुओं को दूर रहने की सलाह।
  • बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा में आई बाढ़।
  • होमगार्ड पुलिस द्वारा की जा रही बोट से पेट्रोलिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *