बरगी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से परिवार की मौत,बाइक अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्‍त

By: PalPal India News
July 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के बरगी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बच्‍ची समेत माता-पिता की मौत हो गई। स्‍थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल में भिजवाया। परिजनों ने बताया कि परिवार अधारताल का रहने वाला था। 22 वर्ष की पत्‍नी नीतू उर्फ गौरी रजक, तीन वर्ष की कृतिका रजक को लेकर 24 वर्ष के शहाबुदीन मांशुरी बेटी का इलाज करने के लिए जा रहे थे।

तेज रफ्तार पिकअप ने तभी पीछे से टक्कर मारी, जिससे संभलने का मौका नहीं मिल सका। बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। तीनों की ही मौत हो गई जहां आरोपि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। स्‍थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों को मेडिकल अस्पताल में भिजवाने के बाद आरोपि चालक की तलाश शुरू की।

HIGHLIGHTS

  • बरगी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से माता-पिता और बेटी की मौत।
  • संभल नहीं सका, बाइक अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्‍त।
  • अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *