पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिल में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी किसी को रोक नहीं पाती हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को आंचलिक पत्रकार संघ के पत्रकार समागम कार्यक्रम में देखने को मिला। बरसते पानी में देवास जिले के दूरस्थ अंचलो से पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इतना ही नहीं अन्य जिलों के पत्रकार भी इस समागम में पूरी निष्ठा के साथ शामिल हुए। पत्रकार समागम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल उपस्थित थे। अध्यक्षता आंचलिक पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष रमेश टांक ने की। वही विशेष अतिथि देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव एवं भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी उपस्थित हुए।
इस गरिमामई पूर्ण कार्यक्रम में दूरस्थ अंचलो से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने बरसते पानी में अपने शब्द बाणो की झड़ी लगा दी। पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर पत्रकारों की हितों में विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह पवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाठक, संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान, संभागीय उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस, जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, सौरभ पुरोहित, मुकेश पांचाल, दिलीप मिश्रा, राजेश व्यास, उदय आरस, नितिन गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों ने किया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।
पत्रकारों के हितों के लिए निश्चित रूप से आंचलिक पत्रकार संघ एक बड़ा संगठन है। जहां पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से महत्व दिया जा रहा हैं। यह एक अच्छी बात है। प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पत्रकारों को एक मंच पर लाने का काम आंचलिक पत्रकार संघ ने किया है जो बहुत ही सराहनीय है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी ने कहा कि संगठन में शक्ति है। सभी पत्रकारों को एकजुट होना चाहिए। आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष टांक ने कहा कि मैं संगठन के सदस्यों के साथ तन, मन, धन से खड़ा हूं। उन्होंने पत्रकार सहायता कोष के लिए 21 हजार रु देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मोदी का मंच पर स्वागत किया। वहीं उन्होंने बुद्ध के इस देश में अब युद्ध होना चाहिए रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम को बागली के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी एवं हाटपीपल्या के राजेन्द्र बज ने सभी को अपनी ओजस्वी वाणी से ओतप्रोत किया।
HIGHLIGHTS