बरेला के ग्राम बम्हनी की 51 फिट ऊंची काली प्रतिमा में लगी आग, आज होना था प्रतिमा का विसर्जन

By: PalPal India News
October 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बरेला के ग्राम बम्हनी में गुरुवार तड़के 51 फीट ऊंची काली माता की प्रतिमा में अचानक आग लग गई। तेजी से फैल रही आग से कुछ ही देर में प्रतिमा जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को काली माता का विसर्जन होना था। विसर्जन की तैयारी में लगे आयोजकों ने प्रतिमा के पास बने मधुमक्खी के छत्ते को हटाने के लिए आग लगाई गई थी। आग तेजी से फैली और माता की प्रतिमा को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरेला थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की।

बम्हनी गांव में जिस जगह 51 फीट की काली माता रखी गई थी, वहां पर आसपास कई घर भी बने थे। तेजी से फैल रही आग अगर घरों तक पहुंच जाती तो निश्चित रूप से एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने माता की प्रतिमा में लगी आग को बुझाया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिमा के पीछे तरफ मधुमक्खियों ने दो बड़े-बड़े छत्ते बना लिए थे। विसर्जन से पहले ग्रामीणों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे आग से छत्ते हटाने के लिए आग जलाई। इस दौरान एक चिंगारी प्रतिमा तक पहुंच गई और फिर उसमें आग लग गई।

HIGHLIGHTS

  • 51 फिट ऊंची काली प्रतिमा में लगी आग
  • आज होना था प्रतिमा का विसर्जन
  • मधुमक्खी का छत्ता हटते वक्त हुआ हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *