जबलपुर समाचार – बरेला के सालीवाडा क्षेत्र में मचा हड़कंप, थैले में मिले नवजात शिशुओं के शव
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत ग्राम सालीवाडा में उस वक्त हडकम मच गया जब एक सफेद रंग के थैले में दो नवजात मृत अवस्था में मिले। शनिवार की रात लगभग 9 बजे गौर चौकी पुलिस को फोन से सूचना मिली कि सालीवाडा साईं भूमि के पास रोड पर सफेद रंग के थैले में नवजात शिशु मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। तत्काल गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा और टीम मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने देखा कि दो नवजात मासूम जिसमें एक लड़का और एक लड़की मृत अवस्था में मौके पर मिले, नवजात लड़की बीच रोड में,एवं नवजात शिशु थैले के अंदर मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने दोनों मृत शिशुओं को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
HIGHLIGHTS