बसंत पंचमी के बाद फिर होगा ठण्ड का कहर, 7 जिलों में बारिश के आसार

By: PalPal India News
February 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश में शीतलहर के साथ बारिश की सम्भावना है प्रदेश के सात जिलों में इस सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाए रहेंगे। इन सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, राजधानी भोपाल और इंदौर, उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ा है। इससे वसंत ऋतु का एहसास हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है।

मौसम बदलने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। वहीं, हवा का रुख भी बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर दो से चार फरवरी तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आएगी। जिन जिलों में बारिश होगी। वहां ज्यादा ठंड देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने कहा

बारिश के शुरू होते ही सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। दो फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा में बारिश के आसार हैं। इससे ठंड का असर बढ़ेगा और तापमान दो से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं, तीन फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा फरवरी का महीना

फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। फरवरी में बारिश दीर्घावधि औसत (1971-2020) 22.7 मिमी के 81 प्रतिशत से कम होने की आशंका है। पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पू्र्वानुमान है। इसी तरह पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *