पलपल इंडिया प्रतिनिधि दमोह – दमोह तारादेही देवरी महाराजपुर मार्ग में तेज रफ़्तार ऑल्टो कार का कहर देखने को मिला। तेज रफ़्तार ऑल्टो कार बाइक सवारों को रौंदते हुए बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।ऑल्टो कार महाराजपुर देवरी की ओर से तेंदूखेड़ा तरफ जा रही थी वही बाइक सवार तारादेही की ओर आ रहे थे तभी झमरा की और जाते वक्त ऑल्टो कार ने खमतरा गांव में बाइक सवारों को रौंद दिया और फिर पेड़ से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मानसिंह और खलक आदिवासी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सड़क हादसे में मौत की खबर परिजनों को लगी तो उनका रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में मातम पसरा हुआ है।
HIGHLITS